asi-police-trap-in-p...
नागौर के पुलिस थाना पादूंकलां, का ASI सुखराम 30 हजार की रिश्वत में फंस गया,एसीबी ने रंगे हाथों ट्रैप किया
ACB की गिरफ्त में आया तो पुलिस की वर्दी में ही हाथ बांधे पोज देता रहा सुखराम ASI
जयपुर/नागौर। एसीबी ने सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना पादूकलां, तहसील रियांबड़ी, जिला नागौर 30,000 रूपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। एसीबी ने कार्यवाही करते हुये सुखराम, सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना पादूकलां, तहसील रियांबडी, जिला नागौर को रिश्वतलेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एडीजी एसीबी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी नागौर को एक शिकायत मिली थी कि परिवादी की तरफ से थाना पादूकलां में दर्ज प्रकरण में मुल्जिम को गिरफ्तार करने एवं परिवादी के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में परिवादी को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर दिनांक 8 अक्टूबर को रिश्वत मांग सत्यापन करवाया गया, जिसमें आरोपी द्वारा 50,000 रूपये रिश्वत की मांग कर परिवादी के ज्यादा जोर देने पर रिश्वत राशि उसकी इच्छानुसार देना तय किया गया। इस पर एसीबी टीम ने सुखराम, सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना पादूंकलां, तहसील रियांबड़ी, जिला नागौर को परिवादी से 30,000 रुपए रिश्वत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।