Thursday, 16 April 2026

Home / Crime /

agra-crime-auto-gang...

आगरा पुलिस ने बना दिया लंगडा...

आगरा के खंदौली और सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े ऑटो गैंग के बदमाश

News Image

पुलिस को देखकर ऑटो सवार बदमाश भागने लगा, पुलिस ने घेर लिया तो फायर कर दिए, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में पैर पर गोली मारकर पकड़ा

राजगंगा, आगरा।

ऑटो गैंग के खौफ से आगरा को मुक्ति दिलाने में जुटी पुलिस की रविवार रात खंदौली थाना इलाके में बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने रात को नाकाबंदी में ऑटो को रुकवाया तो एक बदमाश ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी तगड़ा जवाब दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गाली लगी। पुलिस की गोली से एक बदमाश लंगड़ा हो गया तब काबू आया। उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने बताया

कि मुठभेड़ में गिरफ्तार रॉकी उर्फ जितेन्द्र 20 सितम्बर को थाना खंदौली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में वांछित है। पुलिस की गोली लगने पर घायल हो गया ताे उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक ऑटो, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा दो हजार रुपए और एक सोने की चेन व एक अंगूठी बरामद की है। खंदौली थाना क्षेत्र में सुबह तीन बजे ऑटो गैंग से पुलिस की मुठभेड़

आगरा में ऑटो-टेम्पो सवार लुटेरों की गैंग ने लोगों से लगतार लूटपाट की वारदातें कर दहशत फैला रखी है। लोग ऑटो में बैठने से घबराने लगे हैं। बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर, दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि खंदौली पुलिस सुबह तीन बजे ऑटो की चैकिंग कर रही थी।तभी आगरा की तरफ से एक ऑटो आया, पुलिस ने टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो ऑटो चालक ने रॉन्ग साइड मोडकर दौड़ा लिया। पुलिस ने पीछा कर रूकवाने का प्रयास करते हुए घेर लिया तो ऑटो में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर शुुरू कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायर किए तो एक युवक के पैर में गोली लगी, वह घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग छूटा। घायल ने पूछताछ में बताया कि उसका दूसरा साथी सोनू मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़ा गए बदमाश ने बताया कि पिछले 20 सितम्बर को सुबह चार बजे रामबाग से महिला-पुरूष सवारी को बिठाया था। ऑटो में बैठाकर ले जाते समय रामदासपुरा कोल्ड स्टोर के पास उनको चाकू और पेचकस से डराकर लूट की थी। पकड़ा गया बदमाश रॉकी उर्फ जितेन्द्र मूलत: हाथरस का रहने वाला है और आगरा में ट्रांस यमुनापार रह रहा था। उसके फरार साथी सोनू की तलाश जारी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं उसके साथी की तलाश की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की कल्पना कॉलोनी में अधेड़ की रहस्यमयी मौत

×