Sunday, 2 August 2026

Home / Sports /

afghanistan-bowled-o...

भारत को पहली बार वन डे में अफगानिस्तान ने किया ऑलआउट

400 के पार पहुंची टीम इंडिया, फिर भी अफगानिस्तान ने रचा वनडे इतिहास

News Image

वन डे क्रिकेट में शुभमन गिल और ईशान किशन की रिकॉर्ड साझेदारी फिर भी हुए ऑलआउट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के सामने 403 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवर में 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

गिल और ईशान किशन की शानदार साझेदारी 

खबरों की अविरल धारा

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा (48) और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभाला। रोहित के आउट होने के बाद गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन गिल ने 154 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 125 रन बनाकर शतक जड़ा। गिल का यह 16 महीने बाद वनडे क्रिकेट में पहला शतक है। अफगानिस्तान की ओर से नांगेलिया खरोटे ने 4 विकेट लिए, जबकि राशिद खान को 3 सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने शुरुआती दो ओवर में बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं।

यह भी पढ़ें
×