accused-arrested-for...
रतलाम के बड़ावदा थाने के सामने जमा होकर लोगों ने दुष्कर्म करने वाले का सड़क पर जुलूस निकालने की मांग की
सड़क पर बैठ गई महिला, थाने के बार जमा हो गई भीड़ आरोपी गिरफ्तार
रतलाम के बड़ावदा थाना क्षेत्र में एक 17 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बड़ावदा पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित उर्फ कालू पुत्र नाथू सिंह उम्र 25 वर्षीय है। वह बड़ावदा का ही रहने वाला है।आरोपी ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पीड़ित लड़की ने पुलिस को अपनी शिकायत देकर आरोप लगाया था कि जब वह घर में अकेली थी, तो एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, वे सड़क पर उतर आए।
आरोपी राोहित उर्फ कालू अरेस्ट
थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गंभीर अपराध करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर लोगो का गुस्सा फूटा और थाने के सामने जमा होकर दुष्कर्म करने वाले का जुलूस निकालने की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म, पाेस्को एक्ट में मामला दर्ज किया था।लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, लोग आरोपी को सौंपने की बात कह रहा था।
यह भी पढ़ें