acb-trap-in-jaipur-p...
परिवाद में कार्रवाई करने और नहीं करने दोनों तरफ से रिश्वत
एसीबी टीम ने एएसआई को कानोता थाने में ही पकड़ लिया
जयपुर। पुलिस थाना कानोता जयपुर (इस्ट) के ASI बने सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि कानोता थाने में दर्ज एक परिवाद पर विपक्षी पार्टी को पाबन्द कराने के लिए तथा विपक्षी पार्टी द्वारा परिवादी के खिलाफ दिये गये परिवाद को फाइल कराने के बदले एएसआई रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा था।जिस पर आनन्द शर्मा, उप महानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय के सुपरविजन में भूपेन्द्र, अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर के नेतृत्व में आज मय ट्रेप टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी बनेसिंह, हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना कानोता जयपुर (पूर्व) आयुक्तालय जयपुर को परिवादी से 30,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।