Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

acb-dr-manish-agrawa...

डॉक्टर जो खाता है गुटखा, रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, SMS के न्यूरो सर्जरी हेड डॉ. मनीष अग्रवाल गिरफ्तार

एसीबी की कार्रवाई, एक लाख रु की रिश्वत लेते किया पकड़ा गया एसएमएस मेडिकल कॉलेज का एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष

News Image

एसीबी ने एसएमएस के डॉक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

जयपुर।

सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष अग्रवाल को एसीबी ने 1 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। डॉ. मनीष अग्रवाल एसएमएस मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग प्रमुख और एडिशनल प्रिंसिपल हैं। मनीष अग्रवाल पर एसीबी की कार्रवाई से एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों में खलबली मच गई। एसीबी सूत्रों ने बताया कि वह एक लाख रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए।

खबरों की अविरल धारा

ब्रेन कॉइलिंग की सप्लाई अप्रूव करने के बदले रिश्वत ले रहे थे। आजकल न्यूरो सर्जरी में ब्रेन हेमरेज के दौरान ब्लीडिंग रोकने के लिए कॉइलिंग का इस्तेमाल किया जाता था। सवाई मानसिंह अस्पताल में कॉईलिंग की सप्लाई करने वाली कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर से रिश्वत लिए जाने की जानकारी है। डॉ. मनीष ने टोंक रोड पर आलीशान बंगला बना रखा है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी के करीब माने जाते हैं। एसएमएस अस्पताल में जो भी कमेटी बनती थी, उसी में डॉ. मनीष शामिल थे। एसीबी ने भी पहल न्यूरो सर्जन देखा जो गुटखा खाता है। जानकार बताते हैं कि डॉ. मनीष अग्रवाल दिन भर गुटखा खाते रहते हैं। एसएमएस अस्पताल में उन्हें जानने वाले बताते हैं कि वह दिन भर गुटखा खाते रहते थे। कई रेजिडेंट्स ने उनके पास आने से भी बचते हैं। डॉक्टर और गुटखा, ये देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। एसीबी के एडिशनल एसपी संदीप सारस्वत ने ट्रैप की कार्रवाई है। डॉ. मनीष के गोपालपुरा बायपास स्थित आवास पर तलाशी चल रही है। यह भी पढ़ें

नागौर के पुलिस थाना पादूंकलां, का asi सुखराम 30 हजार की रिश्वत में फंस गया,एसीबी ने रंगे हाथों ट्रैप किया

×