Sunday, 2 August 2026

Home / Duniya /

Taylor-Swifts-weddin...

टेलर स्विफ्ट की शादी होगी शाही, 190 करोड़ तक पहुंच सकता है बजट

3 जुलाई को ट्रैविस केल्स संग शादी की चर्चा तेज

News Image

पॉप स्टार्स टेलर स्विफ्ट

दुनिया की सबसे बड़ी पॉप स्टार्स में शामिल टेलर स्विफ्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि 3 जुलाई को ट्रैविस केल्स के साथ होने वाली चर्चित शादी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इस साल की सबसे हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी शादियों में से एक हो सकती है।

शादी का सबसे बड़ा आकर्षण इसका बजट है। बताया जा रहा है कि इस समारोह पर 10 से 20 मिलियन डॉलर (करीब 95 से 190 करोड़ रुपये) तक खर्च हो सकता है। वहीं, वेन्यू की तैयारियों पर ही करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 28 करोड़ रुपये) खर्च होने का अनुमान है।रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में 1100 से 1200 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए पारंपरिक निमंत्रण पत्रों की जगह डिजिटल इनविटेशन भेजे गए हैं, ताकि शादी से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न हो। करीब 2 बिलियन डॉलर की अनुमानित नेटवर्थ रखने वाली टेलर स्विफ्ट की यह शादी दुनियाभर के उनके करोड़ों फैंस के बीच पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें
×