Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

From-a-₹6,000-salary...

कभी ₹6,000 सैलरी वाले ने खड़ा किया भ्रष्टाचार से 200 करोड़ का साम्राज्य!

हैहरादबाद में रिश्वतखोर अफसर पकड़ा गया, नोटों की गड्डियां, सोने का अंबार… ACB की रेड में खुला 200 करोड़ का राज

News Image

रोड एंड बिल्डिंग्स विभाग के प्रमुख जे. मोहन नायक पर ACB रेड

 J Mohan Nayak: हैदराबाद। कभी महज छह हजार रुपये की मामूली सरकारी सैलरी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तेलंगाना के रोड एंड बिल्डिंग्स विभाग के प्रमुख जे. मोहन नायक अब बर्बादी के कगार पर खड़े हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके ठिकानों पर की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में मोहन नायक के एक विशाल और काले साम्राज्य का पर्दाफाश हुआ है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, नायक ने ठेकेदारों से मिलने वाले मोटे कमीशन और टेंडर फिक्सिंग के जरिए करीब 200 करोड़ रुपये की अकूत अवैध संपत्ति खड़ी कर ली थी, जो उनकी वैध कमाई से कहीं ज्यादा है।

छापेमारी में मिले सोने के बिस्कुट....

एसीबी की टीमों ने जब मोहन नायक के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश, चमचमाते सोने के बिस्कुट, बेशकीमती आभूषण और कई लग्जरी विला के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहन नायक ने सरकारी टेंडरों को मनमाने ढंग से चुनिंदा ठेकेदारों को आवंटित करने के बदले में यह भारी-भरकम रिश्वत और कीमती धातुएं वसूली थीं।

कई बड़े रसूखदार ठेकेदारों....

खबरों की अविरल धारा

इस बेहद चौंकाने वाले खुलासे के बाद तेलंगाना के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तीखी बहस छिड़ गई है। 'ना बाप बड़ा ना मैया, सबसे बड़ा रुपैया' की तर्ज पर सरकारी पद का दुरुपयोग करने वाले इस अफसर के खिलाफ अब सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

एसीबी के सूत्रों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों की स्क्रूटनी अभी जारी है, जिससे आने वाले दिनों में कई बड़े रसूखदार ठेकेदारों और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल मोहन नायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें
×