Sunday, 2 August 2026

Home / Filmy /

wedding-festivities-...

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी की जोधपुर में गूंज रही शहनाइयां

6 जुलाई को उम्मेद भवन पैलेस में होंगे सात फेरे, कई वीआईपी मेहमान होंगे शामिल

News Image

कवि-एक्टर शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी स्वरा और पत्नी के साथ

जोधपुर में प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी के समारोह 4 जुलाई से शुरू हो गए हैं। स्वरा 6 जुलाई को उम्मेद भवन पैलेस में शाश्वत के साथ सात फेरे लेंगी। शादी से पहले के कार्यक्रम ताज हरि महल, इंडाना पैलेस, उम्मेद भवन पैलेस और वेलकमहोटल आईटीसी में आयोजित किए जाएंगे।

शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आगमन शुरू हो चुका है और उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। समारोह में भजनलाल शर्मा, ओम बिरला, गजेंद्र सिंह शेखावत, अशोक गहलोत, बाबा रामदेव, कृष्णा अभिषेक, राकेश बेदी, सुधीर चौधरी और हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। स्वरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर '54 Reasons Why Parents Suck!' पुस्तक भी लिख चुकी हैं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×