Saturday, 1 August 2026

Home / Filmy /

suniel-shetty-shares...

सुनील सेट्‌टी की 15 महीने की नातिन रोज लेती है PM मोदी का नाम

फोटो देखकर कहती है 'मोदी जी' और खिलाती है खिलाती

News Image

सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी 15 महीने की नातिन इवारा को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नातिन रोज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखकर 'मोदी जी' कहती है और गणपति के पास रखा लड्डू लाकर उनकी तस्वीर के सामने रख देती है।

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। उनके मुताबिक, यह किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता की बात है, जो उन्हें प्रेरित करते हैं।

खबरों की अविरल धारा

उन्होंने बताया कि एक बार एयरपोर्ट पर नैनी ने इवारा को मोदी की तस्वीर दिखाई थी। इसके बाद से वह रोज साईं बाबा की एक किताब में लगी मोदी की फोटो खोलकर उनका नाम लेती है। शेट्टी का कहना है कि न उन्होंने और न ही नैनी ने कभी उसे ऐसा करने के लिए कहा, लेकिन फिर भी बच्ची का यह व्यवहार उन्हें हैरान करता है।

यह भी पढ़ें
×