monsoon-weakens-in-r...
सैटेलाइट तस्वीरों में मानसूनी बादल कम हुए, चूरू में सबसे ज्यादा बारिश; श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म
मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश में बारिश कम हुई
राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। इसके बावजूद शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के 15 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
सैटेलाइट तस्वीरों में राजस्थान के ऊपर मानसूनी बादलों की मौजूदगी काफी कम दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश चूरू जिले के सादुलपुर में हुई, जहां 2 इंच से ज्यादा पानी दर्ज किया गया।
मानसून कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में गर्मी और उमस फिर बढ़ने लगी है। शनिवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में दिनभर धूप और उमस का असर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें