monsoon-has-reached-...
देशभर में पहुंचा मानसून, लेकिन कई राज्यों में बारिश पड़ सकती है कमजोर
धीमी पड़ सकती है बारिश की रफ्तार
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे भारत को कवर कर चुका है, लेकिन मौसम की ताजा स्थिति कई राज्यों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग की सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार फिलहाल मध्य भारत में मानसून ज्यादा सक्रिय है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में बादलों की मौजूदगी कम दिखाई दे रही है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और देश के पश्चिमी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है।
सुपर टायफून 'बावी' का असर
इस बीच फिलीपींस के पास प्रशांत महासागर में बने सुपर टायफून 'बावी' का असर बंगाल की खाड़ी के मौसम तंत्र पर भी पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक यह तूफान चीन की ओर आगे नहीं बढ़ जाता, तब तक बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना कम रहेगी।
ऐसे में अगले दो-तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। व्यापक और अच्छी बारिश के लिए करीब एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ेंकई राज्यों में भारी बारिश; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, राजस्थान में मकान ढहा