Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

heavy-rains-in-sever...

कई राज्यों में भारी बारिश; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, राजस्थान में मकान ढहा

एक दिन की देरी से पूरे देश में पहुंचा मानसून

News Image

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में पहुंच जाता है, लेकिन इस बार यह एक दिन की देरी से देशभर में सक्रिय हुआ।

मानसून के असर से कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत करीब 50 शहरों में बारिश दर्ज की गई। नोएडा में कई सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया, जबकि गाजियाबाद में सड़क धंसने से एक कार और बाइक गड्ढे में समा गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ। वहीं टिहरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-707A पर हुए लैंडस्लाइड से एक मकान ढह गया और आसपास के अन्य मकानों पर भी खतरा बना हुआ है। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात भारी बारिश के दौरान एक मकान गिर गया, जहां मलबे में फंसे पति-पत्नी समेत अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तेज बारिश के बाद पातालगंगा नदी में करीब तीन हजार एलपीजी सिलेंडर बह गए।

खबरों की अविरल धारा

×