Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

major-twist-in-the-r...

17 प्रमुख लोगों पर FIR और ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! SIT रिपोर्ट में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी चपेट में आए

News Image

राम मंदिर अयोध्या

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा विवाद में SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद मामला और गंभीर हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई पदाधिकारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। इनमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों के नाम जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, SIT ने अपनी रिपोर्ट में FIR दर्ज करने, ट्रस्ट के पुनर्गठन और किसी वरिष्ठ अधिकारी को मंदिर का CEO नियुक्त करने की सिफारिश की है। टीम ने पिछले पांच वर्षों के चढ़ावे का ऑडिट कराने का भी सुझाव दिया है।

टिन्नू के पास मिली दानपात्रों की चाबियां 

खबरों की अविरल धारा

जांच के दौरान SIT टीम को दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिलीं। टीम आज फिर जांच के लिए अयोध्या पहुंच सकती है। वहीं, करीब 150 कर्मचारियों और सेवादारों की आर्थिक स्थिति में आए बदलावों की पड़ताल की गई है। करीब 20 पन्नों की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। अब आगे की कार्रवाई और ट्रस्ट से जुड़े फैसलों पर अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा मामला: sit सौंपेगी सीएम योगी को रिपोर्ट, कई बड़े नाम जांच के घेरे में

×