ram-mandir-donation-...
महासचिव चंपत राय समेत डेढ़ सौ लोगों को अयोध्या न छोड़ने हिदायत
अयोध्या श्री राम मंदिर
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है। जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में करीब 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से कुछ लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। SIT ने कई लोगों से पूछताछ की है और उन्हें जांच पूरी होने तक बाहर न जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी शामिल हैं।
जांच के दौरान दान राशि की गिनती, बैंक में जमा प्रक्रिया और धनराशि के उपयोग से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की गई। मामले में अब तक करीब 2 करोड़ रुपए की रिकवरी होने की बात सामने आई है।
कैसे बढ़ा विवाद ?
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने इस मामले को श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि SIT निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगी और किसी भी तरह की अटकलों से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें