health-camp-organize...
आर्ट ऑफ लिविंग की पहल
मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग
The Art of Living Foundation के जयपुर आश्रम में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में लोगों के लिए मुफ्त डॉक्टर परामर्श, ब्लड प्रेशर जांच, वजन और BMI जांच के साथ कई जरूरी रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें रैंडम ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल और बेसिक हेल्थ स्क्रीनिंग शामिल रही। कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेन्द्र डाबी और डॉ.सुनीता कोचर ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी।
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। यह स्वास्थ्य शिविर डॉ. लाल पैथ लेब और अहाना वेलनेस और फॉमेसी के सहयोग से आयोजित किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया समन्वयक मोहित गुप्ता ने बताया कि भविष्य में भी हर सप्ताह नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।