fashion-designer-pra...
राजस्थानी विरासत को फैशन के जरिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहीं प्रज्ञा टिबरीवाल
PRAGNA COLLECTION
जयपुर। भारतीय संस्कृति, राजस्थानी विरासत और आधुनिक फैशन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली जयपुर की प्रसिद्ध फैशन एंटरप्रेन्योर एवं डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल को रॉयल राजस्थान आइकॉनिक अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जीवन जागृति फाउंडेशन द्वारा रामादा होटल, जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
प्रज्ञा टिबरीवाल ने अपने रचनात्मक डिजाइनों और फैशन के प्रति समर्पण के बल पर उद्योग में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनके परिधानों में भारतीय परंपरा, राजस्थानी हस्तकला और समकालीन फैशन का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। उनकी डिजाइनिंग न केवल देशभर में सराही जा रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय संस्कृति और राजस्थानी वैभव की पहचान को सशक्त बना रही है।
फैशन के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सृजनात्मक दृष्टिकोण के कारण प्रज्ञा टिबरीवाल आज उन चुनिंदा डिजाइनरों में शामिल हैं, जिन्होंने पारंपरिक कला को आधुनिक सोच के साथ जोड़कर नई दिशा प्रदान की है। उनके कार्यों ने युवा डिजाइनरों और उद्यमियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है।
जीवन जागृति फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर सैनी ने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करना था, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और उत्कृष्टता स्थापित करने का प्रयास किया है।
समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, कला, समाज सेवा, व्यवसाय, बैंकिंग, फैशन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट तुषार सोगानी, ओमप्रकाश शर्मा एवं गिरधर माहेश्वरी रहे।
इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। सम्मानित प्रतिभाओं ने इस पहल को समाज में प्रेरणा, सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन देने वाला सार्थक प्रयास बताया। कार्यक्रम में शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों, उद्यमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही
यह भी पढ़ें