director-shakeel-noo...
सातारा के फार्महाउस से पकड़ा
डायरेक्टर शकील नूरानी
मुंबई पुलिस ने फिल्म ‘जोरू का गुलाम’ के डायरेक्टर शकील नूरानी (73) को एक एक्ट्रेस की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। 33 वर्षीय एक्ट्रेस ने 2016 की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग समेत कई आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, एक्ट्रेस की नूरानी से मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई थी। बाद में वह उनके मालवानी स्थित घर पर एक प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ने पहुंची थीं। एक्ट्रेस का आरोप है कि वहां उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक देने के बाद वह बेहोश हो गईं। FIR में एक्ट्रेस ने दावा किया कि होश में आने के बाद नूरानी ने उन्हें एक वीडियो दिखाकर पुलिस या परिवार को जानकारी देने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि इसी के जरिए उन्हें कई बार धमकाया गया और यौन उत्पीड़न किया गया।
FIR दर्ज होने के बाद नूरानी करीब 40 दिन तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उन्हें सातारा जिले के मेधा स्थित एक फार्म हाउस से पकड़ा। इससे पहले अंधेरी के लोखंडवाला में उनके बेटे के घर पर भी तलाशी ली गई थी।
पुलिस ने नूरानी को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। डीसीपी जोन-2 संदीप घुगे के मुताबिक, मामले में जांच जारी है। वहीं, नूरानी के वकील विकास सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके क्लाइंट को झूठा फंसाया गया है।
यह भी पढ़ें