Sunday, 2 August 2026

Home / Filmy /

dhurandhar-shines-at...

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर, का जलवा, OTT पर भारी पड़ी जॉली LLB 3

3000 करोड़ कमाने वाली सीरीज भी नहीं छीन पाई नंबर-1 की कुर्सी

News Image

जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर धुरंधर नहीं, बल्कि जॉली LLB 3

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली धुरंधर सीरीज इन दिनों खूब चर्चा में है। दोनों फिल्मों ने मिलकर 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और OTT पर भी दर्शकों का प्यार बटोर रही हैं। हाल ही में धुरंधर: द रिवेंज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई, जिसके बाद इसकी काफी चर्चा हो रही है।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर धुरंधर नहीं, बल्कि जॉली LLB 3 बनी हुई है। कुछ समय पहले प्लेटफॉर्म पर आई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह लगातार टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है।

OTT पर जॉली LLB 3 का दबदबा

खबरों की अविरल धारा

जहां धुरंधर सीरीज बॉक्स ऑफिस की बादशाह बनी हुई है, वहीं OTT की दुनिया में फिलहाल जॉली LLB 3 का जलवा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि रिलीज के कई महीने बाद भी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

यह भी पढ़ें
×