alleged-chats-go-vir...
दोस्त ने भी मानसिक प्रताड़ना का दावा किया
अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित चैट्स
टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट्स वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपने पूर्व बॉयफ्रेंड उज्ज्वल शर्मा के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इन चैट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है।
वायरल पोस्ट के अनुसार, 'यार, तुम कितने घटिया इंसान हो, मुझे सच में पता नहीं था कि तुम जैसे लोग भी होते हैं। तुमने मुझे घटिया कहा, तो मैं तुम्हें बता दूं कि घटिया तो तुम हो।'
वायरल स्क्रीनशॉट्स में संचिता द्वारा उज्ज्वल पर निजी और आर्थिक मामलों को लेकर नाराजगी जताने का दावा किया जा रहा है। वहीं, अभिनेत्री की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने भी मीडिया से बातचीत में उज्ज्वल पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और उज्ज्वल शर्मा की ओर से भी इस मामले में कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि संचिता उगले का हाल ही में निधन हो गया था। मामले की जांच जारी है और अब तक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।