Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

agniveer-aryan-jhajh...

अग्निवीर आर्यन झाझड़िया को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

वायुसेना ने पिता को सौंपा तिरंगा, आंखों से गांव ने दी श्रद्धांजलि

News Image

अंतिम संस्कार से गार्ड ऑफ ऑनर

झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र के अग्निवीर आर्यन झाझड़िया (22) का बुधवार को उनके पैतृक गांव पीपल का बास में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आर्यन का 5 जुलाई को तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में निधन हो गया था।

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उनकी पार्थिव देह दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए मंडावा पहुंची। अंबेडकर पार्क में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरों की अविरल धारा

इसके बाद तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह के साथ पैतृक गांव पीपल का बास तक श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई। घर पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक हो गया। इकलौते बेटे को अंतिम बार देखकर मां सरोज देवी बेसुध हो गईं, जबकि बड़ी बहन पूनम भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। अंतिम संस्कार से पहले वायुसेना के अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ आर्यन के पिता भागीरथ सिंह को तिरंगा सौंपा। सैन्य सलामी के बीच अग्निवीर को अंतिम विदाई दी गई और उनके चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें

एयर फोर्स स्टेशन के स्विमिंग पूल में नहाते समय डूब गया अग्निवीर

×