Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

agniveer-aryan-jhajh...

एयर फोर्स स्टेशन के स्विमिंग पूल में नहाते समय डूब गया अग्निवीर

झुंझुनूं के अग्निवीर आर्यन झाझड़िया का चेन्नई में निधन, ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार

News Image

आर्यन झाझड़िया

झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र के पीपल का बास गांव निवासी अग्निवीर आर्यन झाझड़िया (22) का चेन्नई में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बताया गया कि रविवार को एयर फोर्स स्टेशन के स्विमिंग पूल में नहाते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वे डूब गए और उनकी मौत हो गई। सोमवार शाम एयर फोर्स अधिकारियों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आर्यन का पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है, जहां सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, आर्यन परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं। वह करीब ढाई साल से अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे थे। उनकी पहली पोस्टिंग बेलगाम में हुई थी और करीब दो महीने पहले ही उनका तबादला चेन्नई हुआ था।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×