actor-satendra-soni-...
अभिनेता का रोते हुए वीडियो वायरल
अभिनेता सतेंद्र सोनी
'लापता लेडीज' और 'मिर्जापुर' जैसी चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके अभिनेता सतेंद्र सोनी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता रोते हुए अपनी आपबीती बताते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर उनके प्रशंसक भी चिंतित हो गए हैं।
सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में दावा किया कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए मैहर गए थे। उनके अनुसार, फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट दिया था। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने 8 दिन तक शूटिंग की, लेकिन जब उन्होंने अपनी बाकी फीस मांगी तो उन्हें सेट से बाहर निकाल दिया गया। सतेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल भुगतान से ही वंचित नहीं किया गया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो में उन्होंने भावुक होकर न्याय और मदद की अपील की है। फिलहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।