actor-pradeep-rawats...
आमिर खान और रजा मुराद समेत कई हस्तियों ने दी अंतिम विदाई
प्रदीप रावत आखिरी बार छावा मूवी में
अभिनेता प्रदीप रावत का बुधवार को मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित बेस्ट कॉलोनी के पास अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान उनके बेटे विक्रमादित्य पिता का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हो गए। फिल्म जगत से आमिर खान, रजा मुराद समेत कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप रावत का मंगलवार शाम 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी के अनुसार, अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी दोबारा लौट आने के बाद पिछले एक महीने से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
इस बीच अभिनेता सलमान खान ने भी प्रदीप रावत के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।