Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

zombie-drug-video-go...

‘जॉम्बी ड्रग’ का वीडियो वायरल, पंजाब-राजस्थान के बीच मामला गरमाया

वीडियो में दो युवक नशे की हालत में झूमते नजर आ रहे, हरभजन सिंह की पोस्ट पर छिड़ा विवाद

News Image

वायरल वीडियो में नशे की हालत में झूल रहे दो युवक

क्रिकेटर और भाजपा राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने 41 सेकेंड का एक वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में दो युवक एक ही जगह खड़े होकर नशे की हालत में झूलते नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह ने वीडियो को पंजाब का बताते हुए नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई।

वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हरभजन सिंह की पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि यह फुटेज श्रीगंगानगर, राजस्थान का है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो में पंजाबी ऑडियो होने से उसे पंजाब का नहीं माना जा सकता और लोगों से किसी भी सामग्री को शेयर करने से पहले उसकी जगह की पुष्टि करने की अपील की।

वहीं, श्रीगंगानगर SP हरिशंकर ने पुलिस के दावे का खंडन करते हुए कहा कि वीडियो पंजाब का है। उनके मुताबिक, वीडियो तीन-चार दिन पहले हनुमानगढ़ के पीलीबंगा से एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था और श्रीगंगानगर का इससे कोई संबंध नहीं है। पुलिस वीडियो अपलोड करने वाले युवक की तलाश कर रही है।

हरभजन सिंह की पोस्ट के बाद राजस्थान और पंजाब में वीडियो की लोकेशन और नशे के मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई है।

खबरों की अविरल धारा

क्या है ‘जॉम्बी ड्रग’

जॉम्बी ड्रग वास्तव में जायलाजिन हैं। जो पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली एक दवा हैं। 


यह भी पढ़ें
×