Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

varanasi-airport-run...

वाराणसी एयरपोर्ट का रनवे बंद, कई फ्लाइट्स डायवर्ट

दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट आधे घंटे हवा में चक्कर लगाती रही

News Image

हवा में चक्कर लगाती फ्लाइट

वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे में मंगलवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके चलते कई उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

दिल्ली से वाराणसी पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E-5025 करीब 30 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इसे अयोध्या भेज दिया गया। अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6805 और नवी मुंबई से आने वाली 6E-2442 को लखनऊ डायवर्ट किया गया।

वहीं, अयोध्या, दिल्ली और लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होने वाली तीन फ्लाइट्स को वहीं रोक दिया गया। यात्रियों की जानकारी के लिए एयरलाइंस के काउंटरों पर भीड़ जुट गई। डायवर्ट की गई उड़ानों के यात्रियों को लेने पहुंचे परिजन फोन पर उनका हाल जानते रहे।

खबरों की अविरल धारा

रनवे में किस तरह की खराबी आई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है। प्रशासन जल्द विमान सेवाएं सामान्य करने की कोशिश में जुटा है।

यह भी पढ़ें
×