Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

uttarakhand-home-gua...

इंस्टा पर रील बनाने वाला उत्तराखंड का DIG वर्दी घोटाले में निलंबित

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़ा घोटाला

News Image

भ्रष्टाचार पर CM धामी की जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।  इंस्टा पर रील्स के जरिए चर्चा में रहने वाले अमिताभ श्रीवास्वत खुद को बड़ा साफ सुथरा अफसर बताया करते थे। युवाओं का रोल मॉडल बनते थे। अब भ्रष्टाचार के फंसने के बाद उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो शेयर करने वाले लोग डिलीट कर रहे हैं।

वर्दी सामग्री की खरीद में भ्रष्टाचार

यह प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। महानिदेशक होमगार्ड्स की संतुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।  

खबरों की अविरल धारा

भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड पुलिस इंटरपोल की मदद लेकर uae से दबोच लाई "ठगी का शेख"

×