two-friends-fell-in-...
अलग धर्म के कारण परिवार नहीं था राजी
हिंदू-मुस्लिम लड़कियों ने की शादी
आपको ये सुनकर हैरानी हो, लेकिन पटना के खगड़िया में एक ऐसे प्रेम की कहानी सामने आई हैं, जहां लड़का-लड़की नहीं बल्कि दो सहेलियों ने शादी रचाई हैं। घर वालों को जब इस अजीब प्रेम के बारे में पता चला तो वे बहुत नाराज हुए। लेकिन कहते हैं ना कि 'इश्क में सब जायज हैं।' इसलिए ये दोनों सहेलिया एक दूसरे का हाथ थामे अपने अपने घर से निकल पड़ी। न अंजाम की परवाह..न समाज का डर..। जानकारी में सामने आया कि दोनों सहेलियां अलग-अलग धर्म से हैं। जब बिहार के खगड़िया में दो पड़ोसी युवतियों के घर से निकलने का मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया। फिलहाल दोनों लड़कियां पुलिस हिरासत में हैं। पूछताछ में शबनम (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नेहल (बदला हुआ नाम) को करीब ढाई साल से जानती है। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
शबनम के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उसे महसूस हुआ कि दोनों का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है। उसने नेहल से अपने प्यार का इजहार किया और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने परिवार को रिश्ते के बारे में बताया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण घरवाले तैयार नहीं हुए।
शबनम ने पुलिस को बताया कि परिवार की पाबंदियां बढ़ने के बाद दोनों घर से निकल गईं। उसका दावा है कि खगड़िया के एक मंदिर में दोनों ने शादी की और पांच दिन तक होटल में साथ रहीं। दोनों अब भी एक-दूसरे के साथ रहना चाहती हैं, जबकि परिवार उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें