Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

tej-pratap-yadav-spo...

मल्लिका शेरावत के साथ नजर आए तेजप्रताप यादव, वीडियो वायरल

पोस्ट में लिखा, 'जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है'

News Image

मल्लिका शेरावत और तेजप्रताप यादव साथ में

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजप्रताप यादव ने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है।" इसके बाद से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। तेजप्रताप अपने मोबाइल फोन में उन्हें कुछ दिखाते नजर आते हैं, जबकि मल्लिका भी फोन की स्क्रीन देखते हुए उनसे बातचीत करती दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'धुरंधर' का रोमांटिक गीत 'गहरा हुआ' सुनाई देता है।

हालांकि, तेजप्रताप यादव ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह मुलाकात कब और किस सिलसिले में हुई। वहीं, उनके पोस्ट के कैप्शन ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×