Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

technical-glitch-on-...

CUET-UG 2026 के पहले दिन तकनीकी गड़बड़ी

ऑनलाइन प्रश्नपत्र अपलोड नहीं होने से हजारों छात्र परेशान

News Image

NTA ने TCS की तकनीकी खराबी को बताया वजह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के पहले ही दिन शनिवार को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। ऑनलाइन प्रश्नपत्र समय पर अपलोड नहीं होने के कारण सुबह की पारी की परीक्षा निर्धारित समय से करीब सवा दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी।

जयपुर सहित कई शहरों के परीक्षा केंद्रों पर छात्र और अभिभावक लंबे समय तक असमंजस की स्थिति में रहे। परीक्षा शुरू होने में देरी के कारण कई केंद्रों पर अभिभावकों ने नाराजगी भी जताई।

TCS की तकनीकी खराबी बनी वजह

मामले के तूल पकड़ने के बाद NTA ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। सर्वर संबंधी दिक्कत के चलते परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन प्रश्नपत्र समय पर अपलोड नहीं हो सके।

सुबह 8 बजे से केंद्रों पर पहुंचे छात्र

सुबह की पारी की परीक्षा 9 बजे शुरू होनी थी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। अधिकांश छात्र तय समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे, लेकिन तकनीकी खामी के चलते उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।

कई केंद्रों पर सुबह 11:23 बजे तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। लगातार तीन घंटे से अधिक समय तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे रहने से छात्रों में चिंता और तनाव की स्थिति बनी रही।

खबरों की अविरल धारा

दूसरी पारी का समय बदला

सुबह की पारी में हुई देरी का असर दूसरी पारी की परीक्षा पर भी पड़ा। NTA ने तत्काल दूसरी शिफ्ट के समय में बदलाव किया।

नया समय

- प्रवेश शुरू : दोपहर 2:30 बजे

- परीक्षा शुरू : शाम 4:00 बजे

यह भी पढ़ें
×