Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

serious-allegations-...

अलीनगर BJP विधायक मैथिली ठाकुर पर धमकाने के आरोप

युवक का आरोप, उसे विधायक ने पागल आदमी, खच्चर, बुड़बक और बदतमीज कहा

News Image

मैथिली ठाकुर बनाम युवक

Maithili Thakur: बिहार की राजनीति में एक नया विवाद चर्चा का विषय बन गया है। दरभंगा जिले के अलीनगर से BJP विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में उनके एक युवक से तीखी बातचीत, कथित तौर पर धमकी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में विधायक का पक्ष जानने की कोशिश की गई।

पीड़ित युवक ने मीडिया को सुनाई आपबीती

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के अनुसार, मैथिली ने अपने ही विधानसभा क्षेत्र के गौतम झा नामक युवक को फोन पर धमकाया। गौतम ने खुद मीडिया को मामले के बारे में बताया और मैथिली से बातचीत का ऑडियो भी सुनाया। गौतम ने बताया कि विधायक मैथिली ने उन्हें पागल आदमी, खच्चर, बुड़बक और बदतमीज कहा। उन्होंने कहा कि तुम तो अलीनगर में रहने के लायक ही नहीं हो, तुम अपने इलाके के लिए कलंक हो। तुम्हारा दिमाग ठीक नहीं है, अगर अब ऐसा काम किया और जनता की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ किया तो हम तो जो करेंगे वो करेंगे ही, भगवान भी तुम्हें माफ नहीं करेगा।

रात 11 बजे विधायक ने युवक को फोन किया

खबरों की अविरल धारा

गौतम झा अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के नदियामि गांव का निवासी है। उसने खुद वायरल ऑडियो की पुष्टि की। गौतम ने बताया है कि विधायक मैथिली का जो ऑडियो वायरल हो रहा है, वह बिल्कुल सही है। 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे विधायक का फोन आया था। लेकिन वे इतनी भड़की हुई थीं और कुछ भी सुनने या समझने को तैयार नहीं थीं। फोन उठाते ही वे चिल्लाने लगीं तो उन्होंने उनका रवैया रिकॉर्ड कर लिया। जबकि मैंने उन्हें कुछ नहीं कहा था और न ही उनके साथ कोई बदतमीजी की थी, फिर भी पता नहीं क्यों वे भड़कीं और इतना कुछ सुना दिया। इस व्यवहारक की वजह वे ही बता सकती हैं।

लापता युवक के परिवार से नहीं मिलने का मामला

बता दें कि विवाद की जड़ एक परिवार सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो है। अलीनगर के नदियामि गांव का एक युवक सुभाष चौपाल ने करीब 10-15 दिन पहले हैदराबाद से अपने गांव के लिए ट्रेन पकड़ी थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, बल्कि रास्ते में से ही लापता हो गया। पिछले दिनों विधायक मैथिली ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आई थीं। उन्होंने कुछ लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं भी जानी थी, लेकिन वे लापता युवक सुभाष चौपाल के पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गईं और न ही उनकी मदद के लिए कोई प्रयास किया। गौतम झा पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और उनका एक वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया।

यह भी पढ़ें

डिलीट फुटेज एक्सपर्ट की मदद से बरामद, sit ने जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ तेज की

×