Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

rs-370-biryani-contr...

370 रुपए की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी

आपत्तिजनक टिप्पणी को रोकना चाहिए था, लोगों से मांगा एक और मौका

News Image

वायरल वीडियो पर घिरे कॉमेडियन प्रणित मोरे ने स्वीकार की अपनी गलती

370 रुपए की बिरयानी’ विवाद में घिरे कॉमेडियन प्रणित मोरे ने आखिरकार सार्वजनिक माफी मांग ली है। एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि शो के दौरान हुई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें उसी वक्त रोक लगानी चाहिए थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने माना कि उनकी इस चूक से लोगों की भावनाएं आहत हुईं और इसके लिए वे जिम्मेदार हैं।

प्रणित ने कहा कि विवाद के बाद उन्हें काफी आलोचना और नफरत का सामना करना पड़ा, जिसे वे स्वीकार करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वे जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं और लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील की है।

दरअसल, उनके शो में दर्शक हिमांशु जांगड़ा की एक टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा हो गया। मामले में हिमांशु की नौकरी चली गई, जबकि एक अन्य वायरल वीडियो में MBBS छात्रा सेजल पवार के बयान पर भी विवाद हुआ था। इस पूरे मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है।

क्या है 370 रुपए की बिरयानी विवाद?

खबरों की अविरल धारा

विवाद की शुरुआत प्रणित मोरे के एक कॉमेडी शो से हुई, जहां दर्शकों के बीच बैठे हिमांशु जांगड़ा ने एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि महिला को 370 रुपए की चिकन बिरयानी खिलाने के बाद उन्हें बदले में उससे निजी संबंध बनाने की उम्मीद थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद हिमांशु और शो के होस्ट प्रणित मोरे दोनों की जमकर आलोचना हुई। लोगों ने इस टिप्पणी को महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया।


यह भी पढ़ें
×