roshan-anand-levels-...
खान सर ने दावों को नकारते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की
नेपाल के एक होटल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मिली लाश
पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद के बीच नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने अपने भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर खान सर और एक कोल्ड स्टोर संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रौशन आनंद का दावा है कि उनके भाई की मौत एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए रौशन आनंद ने कहा कि उनके जेल जाने के बाद ही यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को निशाना बनाया गया। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रिंस यादव का शव रविवार को नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में मिला था। मामले की जांच जारी है। दूसरी ओर, खान सर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रिंस उनके करीबी थे और उनकी मौत से उन्हें भी दुख पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि किसी ने उनकी हत्या नहीं की और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।
इधर, प्रिंस यादव की मौत को लेकर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यूज एजेंसी को बताया कि इसमें षडयंत्र है। यह दो ग्रुप के बीच का झगड़ा था, और जिनके साथ झगड़ा चल रहा था, उन्होंने ही कथित तौर पर हत्या करवाई है।यह भी पढ़ें