Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

relief-for-students-...

अब 21 जून को फिर से होगी NEET-UG की परीक्षा

CBI जांच में तेजी 7 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में पेपर लीक और परीक्षा रद मामले में राजस्थान की बदनामी

News Image

करीब 23 लाख स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर,

देशभर के करीब 23 लाख नीट यूजी परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये राहतभरी खबर है। रद हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नई परीक्षा तारीख 21 जून घोषित कर दी है। इससे उन छात्रों को राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से तनाव और अनिश्चितता में थे। दरअसल, 12 मई को हुई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक की शिकायतों के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मामला बढ़ने पर केंद्र सरकार हरकत में आई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की।

CBI जांच में तेजी, 7 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले की जांच अब CBI कर रही है। एजेंसी ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र के आरोपी शामिल हैं। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए गए पांच आरोपियों मांगी लाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल, विकास बिंवाल, यश यादव और शुभम खैरनार को कोर्ट ने 7 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है। CBI की जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर पेपर हरियाणा के रहने वाले यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचाया गया था। सूत्रों के अनुसार छात्रों से पेपर उपलब्ध कराने के बदले 2 से 5 लाख रुपए तक वसूले गए।

ऐसे पहुंचा पेपर 

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों ने प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन कर PDF बनाई और फिर उसे राजस्थान के सीकर जिले में कुछ कोचिंग सेंटरों तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वायरल 'गेस पेपर' में असली परीक्षा के 180 में से करीब 150 सवाल बिल्कुल एक जैसे थे। 3 मई की रात सीकर में एक कोचिंग सेंटर शिक्षक और पीजी संचालक के पास यही प्रश्न बैंक मिला था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

खबरों की अविरल धारा

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। संगठन ने मांग की है कि परीक्षा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए, क्योंकि छात्रों का NTA पर भरोसा अब टूटने लगा है।

ये भी जानें

NEET-UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS और नर्सिंग जैसे कोर्सों में एडमिशन मिलता है। देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी इसी परीक्षा के जरिए दाखिला होता है। ऐसे में इस परीक्षा से लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है।



यह भी पढ़ें
×