ram-mandir-offering-...
SIT की जांच तेज, जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में छापेमारी में मिली 'रामराज्य कोष' की संदूक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
इससे पहले जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र पर 28 जून को हुई छापेमारी में एक संदूक बरामद हुई थी। बुधवार को सामने आए वीडियो में संदूक पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा हुआ और उस पर पेटीएम का क्यूआर कोड लगा दिखाई दिया। मंगलवार को पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की। सबसे लंबी पूछताछ अविनाश शुक्ला से हुई। करीब दो घंटे चली पूछताछ में उसके घर से 5 जून को बरामद 14 लाख रुपये नकद और गहनों के संबंध में सवाल किए गए।
ED कर सकता है जांच
उधर, मामले की जांच कर रही एसआईटी को सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच का दायरा बढ़ाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी शामिल किया जा सकता है।
महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत
इसी बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत है।
यह भी पढ़ें