ram-mandir-offering-...
CBI जांच, SIT गठन और दान प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग, 23 गणना कर्मियों ने दिया इस्तीफा
राम मंदिर
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी- अनियमितता मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले से जुड़ी तीन याचिकाओं पर विचार करेगी। याचिकाओं में मामले की जांच CBI को सौंपने, विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और मंदिर में दान प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग की गई है। इधर, चढ़ावे की गणना से जुड़े 23 कर्मचारियों ने गुरुवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों का कहना है कि चोरी की घटना के बाद श्रद्धालु बड़ी राशि के बजाय 10 और 20 रुपये के नोट अधिक चढ़ा रहे हैं, जिससे नकदी की गिनती में पहले की तुलना में काफी अधिक समय लग रहा है।
कर्मचारियों के अनुसार, पहले 500 रुपये के नोटों की 70–80 गड्डियां बन जाती थीं, जबकि अब मुश्किल से 15 गड्डियां तैयार हो रही हैं। साथ ही पहले दो शिफ्ट में होने वाला काम अब सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक ही शिफ्ट में कराया जा रहा है, जबकि वेतन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस्तीफों के बाद बैंक के पास अब केवल 13 गणना कर्मी ही बचे हैं।