Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

rajya-sabha-election...

सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को राज्यसभा का टिकट, बधाईयों का अंबार

BJP ने जारी की पहली सूची, राजस्थान से दो बड़े नाम शामिल

News Image

12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राजस्थान से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है।

मध्यप्रदेश से पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और उद्योगपति रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। वहीं गुजरात की चार सीटों पर राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र कंजारिया को टिकट मिला है। अरुणाचल प्रदेश से ताई तागक, मणिपुर से ए. शारदा देवी और ओडिशा उपचुनाव के लिए देवाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया गया है।

12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है।

खबरों की अविरल धारा

राज्यसभा चुनाव को समझिए?

  • राज्यसभा के सदस्य सीधे जनता नहीं चुनती, बल्कि संबंधित राज्य के विधायक (MLA) वोट डालकर सांसद चुनते हैं।
  • राज्यसभा एक स्थायी सदन है, इसलिए लोकसभा की तरह यह कभी भंग नहीं होती।
  • हर दो साल में एक-तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं, और उनकी जगह नए सदस्यों का चुनाव कराया जाता है।
  • राज्यसभा चुनाव में वोटिंग विधायक करते हैं, आम मतदाता इसमें हिस्सा नहीं लेते।
  • चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation) के तहत होता है, जिससे विभिन्न दलों को उनकी विधानसभा में ताकत के अनुसार प्रतिनिधित्व मिलता है।
  • जीत के लिए आवश्यक वोटों की संख्या पहले से तय होती है, जिसे विधानसभा में कुल विधायकों और राज्यसभा की खाली सीटों के आधार पर निकाला जाता है।
  • विधायक प्राथमिकता के आधार पर वोट देते हैं, यानी वे उम्मीदवारों को पहली, दूसरी और तीसरी पसंद के रूप में क्रम देते हैं।
  • राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं, जिनमें 233 निर्वाचित और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।
यह भी पढ़ें
×