rajasthan-experience...
जयपुर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
27-28 मई से मौसम बदलने और कुछ राहत मिलने की उम्मीद
राजस्थान में नौतपा की शुरुआत तेज गर्मी और लू के साथ हुई। सोमवार को जयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर समेत कई जिलों में दिनभर कड़ी धूप रही। लोगों को गर्म हवाओं और तेज तापमान का सामना करना पड़ा।
गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
कोटा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां दिन का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बाड़मेर और जोधपुर से भी ज्यादा रहा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सड़कों पर पानी का छिड़काव
तेज गर्मी को देखते हुए जयपुर में लगातार दूसरे दिन सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 27 मई की शाम या 28 मई से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें