Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

rajasthan-cms-hydera...

'आईटी और आईटीईएस का ‘राइजिंग हब’ बन चुका है जयपुर'

सीएम भजन लाल शर्मा हैदराबाद में प्रवासी सम्मेलन के लिए राजस्थानियों से मिले और आईटी हब का दौरा किया

News Image

हैदराबाद (तेलंगाना) में राजस्थान के सीएम काे प्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत

हैदराबाद/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में इस साल 10 दिसंबर को जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रवासी राजस्थानियों को इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। सीएम ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस की श्रृंखला की शुरूआत हैदराबाद से की गई है। आगे भी देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की मीट आयोजित की जाएगी जिससे देश और दुनिया में मौजूद प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूती मिले।


खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने बनाई चाय

×