president-droupadi-m...
18 से 22 जून तक कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
मध्य प्रदेश के 5 दिवसीय दौरे के दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी, जहां से वह सीधे ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी।
दौरे के दौरान राष्ट्रपति 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा ग्वालियर और श्योपुर में भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इंदौर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र को अस्थायी रूप से नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वहीं 17 से 19 जून तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, जबकि राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ सड़कों पर अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।