nitin-navin-announce...
राम माधव अैार स्मृति ईरानी की वापसी
नितिन नवीन ने 209 दिन बाद घोषित की भाजपा की नई टीम
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। कुल 65 सदस्यों वाली टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं। नई टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को दिल्ली में होगी। नई कार्यकारिणी में राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष को भी पद पर बरकरार रखा गया है। भाजपा के IT सेल में भी बदलाव किया गया है। अमित मालवीय को प्रभारी पद से हटाकर उनकी जगह दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में 12 महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें वसुंधरा राजे, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन दोशी, डॉ. भारती पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। कविता पाटीदार, फांग्नोन कोन्यक और संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और प्रीति गांधी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से तारिक मंसूर और बासित अली को भी टीम में जगह मिली है।