mohan-bhagwat-says-g...
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, संवाद की कमी से जंतर-मंतर तक पहुंचा आंदोलन
मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z से किया संवाद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा के छात्रों से करीब एक घंटे तक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी की तुलना में अधिक देशभक्त और ईमानदार है तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुनने की जरूरत है। मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में 11 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 2,000 छात्र शामिल हुए। भागवत ने कहा कि युवाओं के साथ संवाद में कमी रही, जिसकी वजह से दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन की स्थिति बनी।
देशभर में NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के बाद इस कार्यक्रम को युवाओं के साथ RSS के महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा जा रहा है।