massive-fire-breaks-...
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मालवीय नगर दिल्ली में हुआ हादसा
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही हैं। आग जिस रेस्टोरेंट में लगी, वो एक पांच मंजिला इमारत में संचालित हो रहा था। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को लगाया गया।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, इमारत के बेसमेंट से कुछ लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग सबसे पहले निचली मंजिल पर दिखाई दी। इसके बाद धुआं और लपटें तेजी से पूरे हिस्से में फैल गईं, जिससे इमारत में मौजूद लोग फंस गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें