Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

landslide-in-wayanad...

वायनाड में बारिश के बीच लैंडस्लाइड, टनल साइट पर 2 की मौत; टैंकर मलबे में बहा

टनल निर्माण स्थल के पास खिसकी मिट्टी

News Image

वायनाड में लैंडस्लाइड

केरल के वायनाड में मंगलवार सुबह तेज बारिश के बीच हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास उस जगह हुआ, जहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया कि सुरंग की खुदाई से निकाली गई मिट्टी बारिश के कारण खिसक गई। इससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड बह गए। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार से आया मलबा एक टैंकर को बहाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई गई है।

घटना के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश को देखते हुए सुरंग निर्माण का काम एक दिन पहले ही रोक दिया गया था।

2024 में हुई थी 400 लोगों की मौत

खबरों की अविरल धारा

गौरतलब है कि मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत करीब 8.17 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है। इससे पहले वर्ष 2024 में भी वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें
×