jaipur-traffic-polic...
एनआरआई चौराहा, जवाहर सर्किल, हनुमान तिराहा क्षेत्र में लापरवाही से चलाए जा रहे 17 वाहनों पर कडी कार्रवाई
जयपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट एरिया मेंआमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे सभी श्रेणी के वाहन चालकों के विरूद्व नियमित प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर जयपुर में ट्रैफिक डीसीपी योगेश गोयल की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजकिरण के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। इस टीम ने हाल ही में कड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर के एनआरआई चौराहा, जवाहर सर्किल, हनुमान तिराहा पर निषेध क्षेत्र में वाहन का लापरवाही से संचालन करते पाये जाने पर 17 वाहनों पर कडी कार्रवाई की गई है।
सीमेंट कंक्रीट मिक्सर, डम्पर, ट्रोले जब्त
इन वाहनों में 10 सीमेंट कंक्रेट मिक्सर, 3 डम्पर, 2 ट्रोला, 2 ट्रक को जब्त किए गए हैं, वाहन चालक द्वारा नो-एंट्री, लापरवाही से वाहन चलाते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन किया वाहनों पर पेंडिंग चालान एवं बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण कार्यवाही की गई है। डीसीपी ट्रैफिक ने यह भी बताया कि आयुक्तालय जयपुर द्वारा भारी वाहनों के सम्बन्ध में जारी अधिसूचना में निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित समय की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रख कडी कार्यवाही की जा रही है ।
यह भी पढ़ें