Thursday, 16 April 2026

Home / Bharat /

jaipur-hosts-the-78t...

दुश्मन का काल कहलाने वाले भारतीय सेना के साक्षात 'भैरव'

जयपुर में भारतीय थल सेना दिवस पर भव्य आर्मी डे परेड का आयोजन, सेना के जवान,वाहन, हथियार और उपकरण दिखाए गए

News Image

भारतीय सेना के जवानों का होश और हथियार देख लोगों का जोश दोगुना

78वें भारतीय सेवा दिवस पर जयपुर में गुरुवार 15 जनवरी को आर्मी डे परेड(indian army day parade) का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। इस दौरान पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का शौर्य देखा। इस परेड में सेना के वाहनों, हथियारों और उनकी खूबियों का प्रदर्शन किया गया। जोशीले भाषण के साथ जब भारतीय सेना के वाहन और हथियारों की खूबियां बताई जा रही थी तो परेड देखने पहुंची लोगों के सीने में जोश भर रहा था। भारतीय सेना की वज्र सी छाती की झलक उसके संसाधनों के जरिए दिखाई गई। सेना के एक एक हथियार और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने परेड देखने पहुंचे लोगों को उत्साह से भर दिया। दर्शक तालियां बजाते रहे।

सबकी नजरें ‘भैरव बटालियन’ पर

खबरों की अविरल धारा

इस परेड में पूरी दुनिया की नजरें ‘भैरव बटालियन’ पर टिकी रही। इंडियन आर्मी की भैरव बटालियान इस परेड में पहली बार सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने आई। आधुनिक हाइब्रिड युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए इस यूनिट का गठन किया गया है। यह पैरा स्पेशल फोर्सेस और नियमित इंफेंट्री के बीच एक ‘ब्रिज’ का काम करती है।खास बात यह है कि इसकी अधिकांश ट्रेनिंग भी जयपुर में हुई है। यह बटालियन विशेष रूप से ड्रोन-आधारित युद्ध और मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस के लिए ट्रैंड है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अनुभवों ने इस बटालियन की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई है। 

यह भी पढ़ें
×