heavy-rains-lashed-s...
2024 के बाद यह अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश
जयपुर में 3-4 फीट तक पानी भरा
देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक हुई बारिश के बाद निचले इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो गया। कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। चूरू की कई कॉलोनियां भी जलभराव से प्रभावित हुईं।
मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक करीब 6 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के कारण नर्मदा नदी पर बना पुल पानी में डूब गया और उसके ऊपर से पानी बहने लगा।
वहीं, दिल्ली में अगस्त के पहले 8 दिनों में ही 230.1 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। यह अगस्त की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से अधिक है। साल 2024 के बाद यह अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें