Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

heavy-rains-in-rajas...

राजस्थान में तेज बारिश से कई जिलों में बांध छलके

कोटा में एक्सप्रेस वे टनल बंद, दरा की नाल पर 8 KM लंबा जाम

News Image

राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश

राजस्थान में बुधवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, सलूंबर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सलूंबर के सेमारी में 5 घंटे में 5 इंच और उदयपुर के झाड़ोल में करीब सवा 4 इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से चित्तौड़गढ़ का देवलिया बांध छलक गया। रावतभाटा में खोखी बांध की दीवार टूटने से करीब 300 बीघा फसल खराब हो गई। सलूंबर में कलेक्टर आवास के बाहर पानी भर गया, जबकि बांसवाड़ा की सड़कों पर पानी नदी की तरह बहता नजर आया। सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में दुकानों तक पानी पहुंच गया। जयपुर में रामनिवास बाग समेत कई जगह जलभराव हो गया।

उधर, कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में करीब एक फीट पानी भरने के बाद बुधवार दोपहर 1 बजे इसे बंद कर दिया गया। मुंबई की ओर से आने वाले वाहनों को कोटा-झालावाड़ NH-52 पर डायवर्ट किया गया। इससे दरा की नाल पर दोनों तरफ करीब 4-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 अगस्त से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ सकता है। अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×