Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

government-strict-af...

खान सर की कोचिंग पर हमले में तीन कोचिंग वाले गिरफ्तार

जांच में जुटी FSL टीम

News Image

खान सर को लेकर चल रही सरगर्मी

पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार और प्रशासन दोनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार रात हुई इस घटना ने न केवल शहर में हलचल मचा दी, बल्कि कोचिंग संस्थानों के संचालन और उनकी जवाबदेही को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े तीन लोगों—रौशन आनंद, अभिषेक और गौरव-को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

सरकार बनाएगी नई कोचिंग नीति

इस विवाद के बाद बिहार सरकार ने कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि राज्य में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक समान नीति तैयार की जाएगी। अगले तीन महीनों में प्रस्तावित इस नई 'कोचिंग नीति' के तहत सभी संस्थानों को एक तय नियमावली और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का पालन करना होगा।

रिजल्ट के दावों से शुरू हुआ विवाद?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरे विवाद की पृष्ठभूमि हाल ही में घोषित बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम माना जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।

खान सर ने दावा किया कि उनके संस्थान से 12 हजार से ज्यादा छात्रों का चयन हुआ है। वहीं उसी परिसर में संचालित ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने भी 10 हजार से अधिक छात्रों की सफलता का दावा किया। इन दावों को लेकर सोशल मीडिया और छात्रों के बीच बहस छिड़ी, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया।

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

खबरों की अविरल धारा

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं नई कोचिंग नीति के ऐलान से यह साफ संकेत मिला है कि सरकार इस घटना को सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े बड़े मुद्दे के रूप में भी देख रही है।

कौन हैं रोशन आनंद ?

पटना के कोचिंग जगत में खान सर और रोशन आनंद के संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले बड़े नाम माने जाते हैं और हर साल बड़ी संख्या में छात्रों के चयन का दावा करते हैं। इसी प्रतिस्पर्धा के बीच मंगलवार रात हुई हिंसक घटना ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग पथराव और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि इनमें कुछ लोग ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अभी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में रौशन आनंद समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मंगलवार रात हुई घटना के पीछे असल वजह क्या थी और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।


यह भी पढ़ें
×