eight-killed-in-blas...
आई 20 कार में धमाका हुआ, बड़ी साजिश की आशंका, 24 घायल
धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई
नई दिल्ली।
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक आई20 कार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई है। ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 लोगों के घायल हो गए। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) में ले जाया गया। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था। एनआईए की टीम मौके पर पहुंची। धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई। दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई । फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। ब्लास्ट की वजह से आस पास की स्ट्रीट लाइट भी टूट गईं। सूत्रों के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है।
धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। यह कोई बड़ी साजिश भी हो सकती हैं। इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है। .लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें